Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

रविवार, 8 मार्च 2026

बूथ स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

 


गोण्डा जनपद के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ई.केडी मौर्य के निवास स्थान पर आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार कनौजिया, जिलाउपाध्यक्ष श्री रमेश कुमार तिवारी, श्री गुड्डू मौर्य, पूर्व प्रत्याशी मेहनौन श्री शिवकुमार विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री राकेश भारती, विधानसभा महासचिव श्री मिठाईलाल गौतम, श्री दीपक वर्मा, श्री जितेंद्र सोनकर एवं श्री अजय शर्मा जी का आगमन हुआ।

बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को तय करने और क्षेत्र में जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम ई.केडी मौर्य, प्रभारी मेहनौन विधानसभा (गोण्डा) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सभी नारी शक्ति की प्रेरणा स्रोत हैं माता सावित्रीबाई फुले : सविता सिंह कुशवाहा

  सविता सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष, संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन   नई दिल्ली  भारत की सामाजिक और शैक्षणिक क्रांति के इतिहास में यदि किसी महा...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏