श्रद्धांजलि सभा के साथ आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विभिन्न अस्पतालों से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और पीएफटी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। आवश्यकता के अनुसार फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।
शिविर में ड्रग इंडिया की ओर से निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं, Healing Hands Multispeciality Clinic ने डॉक्टरों एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था में सहयोग किया। मेडिकल लैब के सहयोग से निःशुल्क फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी प्रदान की गई।
स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में चिकित्सा प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रबंधक सरीम इकबाल, महासचिव विकास अरोड़ा तथा सचिव अनिल पासवान, दयानंद पासवान, बसंत ठाकुर, राम अवतार चौपाल, इंद्रजीत पासवान और संतोष पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय रामविलास पासवान की स्मृति को नमन करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाना था। श्रद्धांजलि सभा और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
रिपोर्ट: जितेंद्र कुशवाहा
सामाजिक जागरूकता टाइम्स
कलम की शक्ति से समाज में जागरूकता