Breaking News / सूचना

Loading today's news...

शुक्रवार, 29 मई 2026

दिल्ली रूरल मॉडल स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित, बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया प्रेरित


 मांडी गांव, नई दिल्ली | 29 मई 2026 दिल्ली रूरल मॉडल स्कूल, मांडी गांव, नई दिल्ली में विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक श्री जीत तंवर तथा मेडिकल स्टाफ ने मिलकर बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफल जीवन की आधारशिला हैं। बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक भोजन खाने तथा नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक श्री जीत तंवर ने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता होना अत्यंत आवश्यक है। यदि बच्चे आज से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना सीखेंगे, तो वे भविष्य में समाज को भी जागरूक कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। स्वस्थ विद्यार्थी ही आगे चलकर मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया तथा मेडिकल स्टाफ का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सामाजिक संगठनों की भूमिका पर वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, जनकल्याण कार्यों को मजबूत करने पर जोर

रिपोर्ट: गणेश शंकर कुशवाहा, संवाददाता, बिहार प्रकाशन: सामाजिक जागरूकता टाइम्स सामाजिक संगठनों की भूमिका एवं महत्व पर वरिष्ठ समाजसेवियों के ...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏