Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

शुक्रवार, 12 जून 2026

साध्वी कंचन परमहंस जी द्वारा सोशल गुरु संजय भाई को “जय श्री राम” पटका एवं अखाड़ा कप से सम्मानित किया गया

 

वैशाली, नई दिल्ली।

श्री श्री 1008 अनंत विभूषित जगतगुरू दुर्गाचार्य साध्वी कंचन परमहंस जी के करकमलों द्वारा सोशल गुरु संजय भाई को “जय श्री राम” का पटका एवं अखाड़ा कप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर और सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संत समाज एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। साध्वी कंचन परमहंस जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, धार्मिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए ऐसे सामाजिक कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सोशल गुरु संजय भाई ने सभी संतों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏