गोंडा (उत्तर प्रदेश), 04 जून 2026 (संवाददाता)। किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. केडी मौर्य ने कहा है कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की सुरक्षा के बिना राष्ट्र की समृद्धि संभव नहीं है।
ई. केडी मौर्य ने किसान कल्याण संघ के संकल्प-पत्र को साझा करते हुए बताया कि संगठन किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष, सामाजिक न्याय एवं समानता की स्थापना, शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन तथा किसान, मजदूर, युवा और समाज के समग्र विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि संगठित किसान ही सशक्त किसान बन सकता है और सशक्त किसान ही समृद्ध भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि किसान कल्याण संघ भ्रष्टाचार, शोषण और अन्याय के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन गांव-गांव और शहर-शहर जाकर किसानों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का कार्य कर रहा है। शिक्षा, संगठन और जनजागरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों से संगठन के साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण संघ का नारा "संगठित किसान – सशक्त किसान – समृद्ध भारत" केवल एक नारा नहीं बल्कि देश के विकास का संकल्प है। संगठन किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें