कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में कंपनी के Royal Diamond Leader, श्री दीपक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि AWPL अपने सहयोगियों की मेहनत, नेतृत्व क्षमता, टीम निर्माण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान करती है। उन्होंने दीपु कुमार साहिल की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे और ऊँचे रैंक हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद दीपु कुमार साहिल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, टीम के सदस्यों एवं सभी मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और टीमवर्क के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी लगन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दीपु कुमार साहिल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि कुर्था, अरवल सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह का समापन सम्मान वितरण, सामूहिक उत्साह और भविष्य में नई सफलताओं के संकल्प के साथ हुआ।

