श्री अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' लंबे समय से संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कर्मठता के साथ कार्य करते रहे हैं। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और अपनी मेहनत, संगठन क्षमता तथा जनसेवा के बल पर प्रदेश स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनका राजनीतिक जीवन यह दर्शाता है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण से कोई भी कार्यकर्ता नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है।
बांकीपुर की देवतुल्य जनता ने पूर्व में मुझे अपनी सेवा का अवसर प्रदान कर जो स्नेह और विश्वास दिया, उसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूँगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बांकीपुर का मेरा परिवार इस बार भी लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए श्री अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' जी को अपनी सेवा का अवसर देकर अपना आशीर्वाद प्रदान करेगा।
आशा है कि उनके नेतृत्व में बांकीपुर क्षेत्र विकास, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। वे जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरे उतरेंगे तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
एक बार पुनः श्री अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' जी को उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य एवं ऐतिहासिक विजय की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सामाजिक जागरूकता टाइम्स की ओर से भी श्री अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की गई है।
रिपोर्ट: सामाजिक जागरूकता टाइम्स
संपर्क: 9891374341
