बुधवार, 8 जुलाई 2026

चंद्रशेखर जी के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : जागा कुशवाहा

पटना, 08 जुलाई 2026 | सामाजिक जागरूकता टाइम्स राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पटना स्थित कैंप कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह ने किया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर जी भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में थे, जिन्होंने सादगी, सिद्धांत, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय तथा आमजन के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पटना कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह, वरिष्ठ नेता जागा कुशवाहा, रोहित कुशवाहा एवं अन्य पदाधिकारी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा, बिहार के वरिष्ठ नेता जागा कुशवाहा ने कहा कि "चंद्रशेखर जी के आदर्श, सादगी और राष्ट्रहित की सोच आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। वर्तमान समय में उनकी विचारधारा पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें युवाओं के बीच उनके विचारों को पहुंचाकर जनसेवा और ईमानदार राजनीति की भावना को मजबूत करना चाहिए।"वहीं रोहित कुशवाहा ने कहा कि चंद्रशेखर जी का जीवन संघर्ष, सेवा और सिद्धांतों का अद्भुत उदाहरण है। नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...