शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

हर घर तिरंगा अभियान: पटना में RLM ने किया राष्ट्रीय ध्वज सम्मान कार्यक्रम

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा जी
 रिपोर्ट: जितेंद्र कुशवाहा पटना। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के कैंप कार्यालय, पटना में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनजीओ इंसाइड ने अपर्णा सर्व सेवा समिति को कैरम बोर्ड भेंट किया, जरूरतमंदों की मदद की अपील

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पार्टी के नेता एवं माननीय पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मदन चौधरी जी, सासाराम विधायक श्रीमती स्नेहलता कुशवाहा जी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार पंकज जी, श्री सुभाष सिंह जी, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हिमांशु पटेल जी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती स्मृति कुमुद जी, अभियान समिति के अध्यक्ष श्री आर. के. सिन्हा जी, बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री अंगद कुशवाहा जी, अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्री जंगबहादुर सिंह जी, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्री राम पुकार सिन्हा जी, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्री ब्रजेंद्र कुमार पप्पू जी सहित पार्टी के अनेक नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

500 फीट की तिरंगा यात्रा से गूंजा भाटी वार्ड, विधायक करतार सिंह तंवर और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी हुए शामिल

वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा भारत की स्वतंत्रता, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करें।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा देशहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...