बुधवार, 23 सितंबर 2026

भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक: डॉ. आलोक कुमार मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात

नई दिल्ली, 23 सितंबर 2026। भारतीय संस्कृति, परंपरा और आत्मीय स्वागत की भावना को लेकर एक विशेष पहल के तहत भारतीय विश्वविद्यालय संघ, ईटीओ, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में संघ के संयुक्त सचिव डॉ. आलोक कुमार मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय चिंतक एवं विचारक संजय भाई के नेतृत्व में साहित्यकार एवं कवि सतीश शांडिल्य, समाजसेवी प्रवीण पांचाल, समाजसेवी एवं मीडियाकर्मी मनोज कुमार तथा समाजसेवी शिव तिवारी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान डॉ. आलोक कुमार मिश्रा का भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत की इस पहल और अपनत्वपूर्ण तरीके से सभी उपस्थित लोग प्रभावित हुए तथा उन्होंने इसकी सराहना की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विशेषता केवल उसकी समृद्ध परंपराओं में ही नहीं, बल्कि अतिथि के प्रति सम्मान, आत्मीयता और अपनत्व की भावना में भी दिखाई देती है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक संवाद समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सरोकारों और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित प्रतिनिधियों ने आपसी संवाद एवं सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक विचारों और जागरूकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुलाकात के दौरान डॉ. आलोक कुमार मिश्रा ने सभी का स्वागत स्वीकार किया और इस आत्मीय पहल के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

यह मुलाकात आपसी संवाद, सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं प्रसार की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में सामने आई।

स्थान: भारतीय विश्वविद्यालय संघ कार्यालय, ईटीओ, नई दिल्ली
रिपोर्ट: जितेन्द्र कुशवाहा

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...