बुधवार, 23 सितंबर 2026

Maurya Friends Group ने आयोजित किया सेवा मैत्री क्रिकेट 2026, MFG Warriors ने दर्ज की जीत

 



नई दिल्ली। Maurya Friends Group (MFG) के तत्वावधान में सेवा मैत्री क्रिकेट 2026 का आयोजन नई दिल्ली स्थित विद्या भवन क्रिकेट ग्राउंड, गेट नंबर-2, लोदी एस्टेट, नई दिल्ली-110003 में किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, उनमें खेल भावना विकसित करना तथा समाज के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना रहा।

क्रिकेट मुकाबले में MFG Warriors और MFG Strikers की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में MFG के अध्यक्ष दिनेश मौर्य और समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया।

टॉस जीतकर MFG Warriors के कप्तान अमरेश मौर्य ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। Warriors की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 294 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से उपेंद्र मौर्य ने 50 गेंदों में 129 रन की शानदार पारी खेली। वहीं अरुण मौर्य ने 46 रन तथा सुजीत कुमार कुशवाहा ने 49 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत आधार दिया।

294 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MFG Strikers, जिसके कप्तान आशीष शाक्य थे, की टीम 10 ओवर में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह MFG Warriors ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज   की।                                    


इस अवसर पर MFG अध्यक्ष दिनेश मौर्य ने कहा कि युवाओं के चहुंमुखी विकास के लिए उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों को निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए।

समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में युवा मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग को अधिक महत्व देने लगे हैं, जबकि आउटडोर खेलों के प्रति उनकी रुचि लगातार कम होती दिखाई दे रही है। ऐसे में क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को मैदान से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ सामाजिक जुड़ाव और सकारात्मक सोच की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि सेवा मैत्री क्रिकेट 2026 जैसे आयोजन खेल के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, भाईचारे और आपसी सहयोग को बढ़ावा देते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के माध्यम से Maurya Friends Group ने युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन में खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुशवाहा
सामाजिक जागरूकता टाइम्स

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...