Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com
जन समस्या शिविर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जन समस्या शिविर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 30 जून 2026

भाटी वार्ड में निगम पार्षद सुंदर तंवर ने लगाया जन समस्या शिविर, जनता ने रखी समस्याएं

 

भाटी वार्ड, दिल्ली: क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से भाटी वार्ड के निगम पार्षद सुंदर तंवर द्वारा जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं को जनप्रतिनिधि के सामने रखा।

शिविर में चंदन होला, फतेहपुर बेरी, संजय कॉलोनी भाटी माइंस और भीम बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। स्थानीय निवासियों ने पानी, सड़क, सफाई, नाली, बिजली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नागरिक समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें और सुझाव दिए।

निगम पार्षद सुंदर तंवर ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद से ही क्षेत्र का बेहतर विकास संभव है।

स्थानीय लोगों ने जन समस्या शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम जनता को अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

भाटी क्षेत्र के अंतर्गत संजय कॉलोनी भाटी माइंस, फतेहपुर बेरी, चंदन होला सहित कई इलाके आते हैं, जहां समय-समय पर स्थानीय समस्याओं को लेकर लोगों द्वारा आवाज उठाई जाती रही है।

संवाददाता: अमित कुमार
भाटी माइंस, दिल्ली

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏