Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com
जैन धर्म तेरापंथ चातुर्मास 2026 शासन संघमित्रा महाश्रमण दक्षिण दिल्ली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जैन धर्म तेरापंथ चातुर्मास 2026 शासन संघमित्रा महाश्रमण दक्षिण दिल्ली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 27 जुलाई 2026

दक्षिण दिल्ली में शासन संघमित्रा ठाणा-5 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026।संवाददाता:अनूप मौर्य सामाजिक जागरूकता टाइम्स परम पावन, परम पूजनीय युगप्रधान आचार्य महाश्रमण की आज्ञानुवर्ती विदुषी साध्वी शासन संघमित्रा ठाणा-5 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश सोमवार प्रातः 8:51 बजे दक्षिण दिल्ली स्थित गोयल श्रद्धा निवास, ग्रीन पार्क में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर प्रकृति ने भी मानो साध्वी संघमित्रा का स्वागत किया। सुहावने मौसम के बीच साध्वी संघमित्रा ने प्रकाश गेलड़ा के निवास C-33, ग्रीन पार्क से विहार करते हुए गोयल श्रद्धा निवास, C-14, ग्रीन पार्क में मंगल प्रवेश किया। उनके मंगल मंत्रोच्चार से संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मंगलमय वातावरण से भर उठा।

इसे भी पढ़ें नारी सम्मान कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका रीमा सिंह सम्मानित, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

समारोह में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, दिल्ली के अध्यक्ष बिमल कुमार बेंगानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद घोड़ावत, प्रवास व्यवस्था समिति के महामंत्री सुखराज सेठिया, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम नॉर्थ जोन के अध्यक्ष राजेश गेलड़ा, कल्याण परिषद के के.सी. जैन, गोयल परिवार के अमित गोयल, आचार्य महाप्रज्ञ अहिंसा प्रशिक्षण पुरस्कार-2011 से सम्मानित अणुव्रतसेवी संजय भाई, एनबीटी के ज्वाइंट डायरेक्टर राकेश यादव, अनूप मौर्य (HDFC), दक्षिण दिल्ली तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज, मंत्री संगीता, करुण सेठिया, अशोक संचेती सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ शासन संघमित्रा के मंगल मंत्रोच्चार से हुआ। दक्षिण दिल्ली तेरापंथ महिला मंडल द्वारा भावपूर्ण मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, दिल्ली के सांस्कृतिक प्रभारी जय सिंह दुगड़ एवं उनकी टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। तत्पश्चात दक्षिण दिल्ली सभा के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल, वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप खटेड़ तथा सभा के पदाधिकारियों ने भी स्वागत गीत के माध्यम से साध्वी संघमित्रा का अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें  दिल्ली में छठ महापर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग तेज, छठ महापर्व समन्वय मंच ने अभियान किया तेज

स्वागत उद्बोधन देते हुए सभा के अध्यक्ष बिमल कुमार बेंगानी ने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज के आध्यात्मिक जागरण, संस्कार निर्माण एवं नैतिक उत्थान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने चातुर्मास को आत्मविकास और आध्यात्मिक साधना का श्रेष्ठ अवसर बताते हुए सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।

दक्षिण दिल्ली सभा के अध्यक्ष प्रदीप खटेड़ ने स्वागत वक्तव्य में कहा कि संतों का सान्निध्य व्यक्ति के जीवन में संयम, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है तथा समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

चातुर्मास प्रवेश समारोह में शासन साध्वी संघमित्रा का मंगल पाठ श्रवण करते अणुव्रतसेवी संजय भाई एवं अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास के चीफ ट्रस्टी के.सी. जैन (IRS)।

इस अवसर पर सुखराज सेठिया, अमित गोयल, राजेश गेलड़ा, राजेश भंसाली, के.सी. जैन सहित अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए चातुर्मास के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने मंगल प्रवचन में शासन संघमित्रा ने कहा कि चातुर्मास आत्मपरिष्कार, साधना, स्वाध्याय और आध्यात्मिक उन्नयन का अनुपम अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को संयम, आत्मानुशासन, नैतिक मूल्यों और सदाचार को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सच्चा धर्म व्यक्ति के आचरण में दिखाई देता है।

यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अहिंसा, संयम, नैतिक मूल्यों, आत्मानुशासन और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम भी बना।

कार्यक्रम का सफल संचालन जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, दिल्ली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद घोड़ावत ने किया। अंत में दक्षिण दिल्ली सभा के मंत्री अशोक कोठारी ने सभी संतों, अतिथियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

चातुर्मास के शुभारंभ पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने शासन संघमित्रा के पावन सान्निध्य को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए धर्म, साधना और संस्कारों के इस महापर्व में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

साभार:
प्रदीप खटेड़
अध्यक्ष, तेरापंथ सभा दक्षिण दिल्ली

अशोक कोठारी
मंत्री, तेरापंथ सभा दक्षिण दिल्ली

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏