दिनेश कुशवाहा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दिनेश कुशवाहा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 17 अगस्त 2026

हर घर तिरंगा अभियान: राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संकल्प – दिनेश कुमार कुशवाहा

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारत सरकार, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं (NGO), रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) तथा अन्य संगठनों द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान उत्साहपूर्वक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि नागरिकों के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।

प्रकृति सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल सजावट या फैशन की वस्तु नहीं है, बल्कि यह देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे को सम्मानपूर्वक फहराए और भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों का पालन करे।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगे को हमेशा सम्मानपूर्वक लगाया जाए। खुले स्थान पर फहराए गए ध्वज के संबंध में लागू नियमों का पालन किया जाए तथा यदि रात में ध्वज फहराया जाता है तो उसके लिए उचित एवं निरंतर प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। फटे, गंदे या क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि तिरंगा जमीन पर न गिरे और किसी भी प्रकार से उसका अनादर न हो।

आजादी के 80 साल: युवाओं के सपनों का भारत कितना पूरा हुआ?

दिनेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि “हर घर तिरंगा” तभी सार्थक होगा, जब हर नागरिक के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना भी हो। हमें अपने बच्चों को भी राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के संस्कार देने चाहिए। बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने बड़ों को करते हुए देखते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। हमें तिरंगा फहराने के साथ-साथ उसके गौरव और सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रकृति सेवा फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे “हर घर तिरंगा” अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाएं और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को अपनी जिम्मेदारी समझें।

जय हिन्द!
वन्दे मातरम्! 🇮🇳

– दिनेश कुमार कुशवाहा
अध्यक्ष, प्रकृति सेवा फाउंडेशन

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...