Breaking News / सूचना

Loading today's news...
बाल योग युवा विकास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बाल योग युवा विकास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 जून 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 70 बच्चों ने किया योगाभ्यास, संजय पार्क भाटी माइंस में आयोजित हुआ योग शिविर

 


संवाददाता: जितेंद्र कुशवाहा

स्थान: संजय पार्क, संजय कॉलोनी, भाटी माइंस, नई दिल्ली
दिनांक: 21 जून 2026

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माय भारत एवं पूर्वांचल छठ पूजा समिति, भाटी माइंस के तत्वावधान में संजय कॉलोनी, भाटी माइंस स्थित संजय पार्क में बच्चों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

योग शिविर के दौरान बच्चों को योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। बच्चों को योग के माध्यम से निरोग रहने, अनुशासित जीवन जीने तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास के गुर सिखाए गए।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुबोध पंडित, उपाध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पंडित सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सचिव जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के बीच योग का अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। यदि बचपन से ही योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए तो बच्चों का संपूर्ण शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला है तथा यह अनेक समस्याओं का प्रभावी समाधान भी है।

समिति के अध्यक्ष सुबोध पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि जीवन में ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का भी संचार होता है।

मंच संचालन में उत्कृष्ट योगदान पर अमरेश मौर्य को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान अवार्ड-2026

  अमरेश मौर्य नई दिल्ली, 19 जून 2026। राजधानी दिल्ली के राजेन्द्र भवन में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में प्रसिद्ध मंच संचालक अमरेश मौर्य ...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏