सोमवार, 5 जनवरी 2026

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए आगे आया चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, कश्मीरी गेट पर होगा कंबल वितरण

 

नई दिल्ली।
दिनांक 4 जनवरी 2026, रविवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, दिल्ली प्रदेश (लोक जनशक्ति पार्टीरामविलास) की वर्ष 2026 की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में दिल्ली प्रदेश के सभी सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों की सहायता हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को शाम 7:30 बजे सभी सम्मानित सदस्य  कश्मीरी गेट के पास फुटपाथ पर रहने वाले गरीब और बेसहारा लोगों के बीच कंबलों का वितरण करेंगे।

चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने कहा कि यह कार्यक्रम मानवता और सेवा भाव से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना है।डॉक्टर बिभु आनंद, डॉक्टर अविनाश पांडे, अमित कुमार, सुबोध पंडित, बसंत कुमार, रामावतार आदि सभी सम्मनित सदस्य सम्मलित हुए/


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें