रविवार, 4 जनवरी 2026

किसान कल्याण संघ के तत्वाधान में माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह आयोजित

  • किसान कल्याण संघ के तत्वाधान में मिश्रौलिया, गोण्डा स्थित कार्यालय पर समाज सुधार की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव  जितेन्द्र कुशवाहा और राष्ट्रीय सचिव अनुज मौर्य मुख्य रूप से सम्मिलित हुए और उपस्थित परिवारों व ग्रामीणों को  किया।अपने संबोधन में राष्ट्रीय महासचिव ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही सामाजिक और आर्थिक मजबूती की सबसे बड़ी कुंजी है। शिक्षा के बिना न तो व्यक्ति सशक्त बन सकता है और न ही समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने उपस्थित माता-पिता से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं। भले ही इसके लिए उन्हें कुछ कुर्बानियां देनी पड़ें, दो रोटी कम खानी पड़े, लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कोई समझौता न करें। यही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के समग्र विकास का आधार है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केदारनाथ मौर्य ने की। उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि आज भी उनके विचार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में अभय मौर्य, हिमांशु मौर्य, सौरभ मौर्य सहित किसान कल्याण संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी, पेंसिल, कलम आदि का वितरण किया गया। साथ ही लगभग 100 लोगों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और किसानों को सम्मानित करने का अवसर मुझे भी प्राप्त हुआ, जिसे मैं अपने लिए गर्व की बात मानता हूँ। समारोह का समापन माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें