Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

सोमवार, 12 जनवरी 2026

युवा आइकन अवार्ड से सम्मानित हुए हाजीपुर के इंजीनियर पवन कुमार सिंह


 हाजीपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर–10 निवासी ई. पवन कुमार सिंह को माता सावित्रीबाई फुले एजुकेशनल समिट 2026 में “यूथ आइकन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।


यह सम्मान सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समृद्धि भारत फाउंडेशन की संस्थापक एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमएफजी फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से शिक्षाविद, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2025 में ई. पवन कुमार सिंह को एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदान किया गया था, जो उनकी असाधारण उपलब्धियों और शोध कार्यों का प्रमाण है।


ई. पवन कुमार सिंह के पिता  मुन्ना सिंह हाजीपुर में टेंट हाउस व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता श्रीमती पिंटू देवी एक सादगीपूर्ण गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने अपने पुत्र को सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


इस सम्मान से हाजीपुर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया है और पवन कुमार सिंह को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏