सोमवार, 12 जनवरी 2026

एजुकेशन समिट 2026 व सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह आयोजित

MFG फाउंडेशन के तत्वावधान में महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम, नीलगिरी हिल्स पब्लिक स्कूल, सेक्टर-50 नोएडा, गाजियाबाद में एजुकेशन समिट 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाना रहा।

इस अवसर पर देश की जानी-मानी अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा, अधिवक्ता हेमंत कुमार मौर्या, प्रभात नमकीन के निदेशक लक्ष्मण कुशवाहा, अनित मौर्या, मृत्युंजय कुशवाहा, समीक्षा अधिकारी अजय मौर्या एवं अधिवक्ता ओमप्रकाश कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने MFG फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

समिट के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें