नई दिल्ली। पूर्वांचल छठ पूजा समिति भाटी माइंस के तत्वावधान में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कालूराम चौक, भाटी माइंस में क्विज प्रतियोगिता–2026 एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई तथा 11 बजे क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई।क्विज प्रतियोगिता का संचालन अमित कुमार द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मान समिति के अध्यक्ष सुबोध पंडित एवं कोषाध्यक्ष अशोक पंडित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में निगम पार्षद सुंदर तंवर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संजय भाई, जनपथ न्यूज़ के निदेशक डॉ. रंजीत कुमार, गेट्स सक्सेस प्वाइंट के निदेशक संतोष शर्मा, अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारी सुशील कुमार कुशवाहा, रघुवेंद्र कुशवाहा, राकेश कुमार, विश्वनाथ महतो, राजकुमार कुशवाहा, अर्जुन कुमार कुशवाहा, भाटी माइंस के समाजसेवी राकेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, इंद्रा क्लिनिक की निदेशक डॉ. रूबी झा, सचिन ओड एवं पंकज ओड सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, द्वितीय स्थान स्वामी विवेकानंद, तृतीय स्थान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, चतुर्थ स्थान सुभाष चंद्र बोस, पंचम स्थान शहीद भगत सिंह एवं षष्ठम सरदार वल्लभभाई पटेल टीम ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि
“गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर इस प्रकार के आयोजन बच्चों में देशभक्ति, संविधान के प्रति सम्मान और महापुरुषों के विचारों को समझने का अवसर देते हैं। शिक्षा और जागरूकता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।”
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा फूड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी सदस्यों आशु, प्रियांशु, हिमांशु, अमन पंडित आदि का विशेष योगदान रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें