Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

रविवार, 25 जनवरी 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘MY BHARAT MY VOTE’ पदयात्रा का आयोजन


नई दिल्ली।
भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने एवं युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वाधान में “MY BHARAT MY VOTE” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता दिवस पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस जागरूकता पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में संसार जनकल्याण एक किरण फाऊंडेशन के संस्थापक समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा भी सम्मिलित हुए। उनके साथ अपर्णा सर्व सेवा समिति के संस्थापक अमित कुमार, पूर्वांचल छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सुबोध पंडित एवं कोषाध्यक्ष अमित कुमार पंडित की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी का महत्व समझाया और मतदान के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यह संदेश देना था कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। “One Nation | One Direction” की भावना के साथ आयोजित इस पदयात्रा में युवाओं ने तिरंगे के रंगों से सजे बैनरों और नारों के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि युवा वर्ग जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे, तो देश की दिशा और दशा दोनों सकारात्मक रूप से बदल सकती हैं। मेरा युवा भारत, दिल्ली राज्य द्वारा आयोजित यह पदयात्रा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की एक सराहनीय पहल सिद्ध हुई।
अंत में प्रतिभागियों ने स्वयं मतदान करने और समाज के अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। “MY BHARAT MY VOTE” अभियान के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश गया कि भारत का भविष्य जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं के हाथों में सुरक्षित है।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏