गुरुवार, 8 जनवरी 2026

दिल्ली आगमन पर कुर्था के विधायक पप्पू वर्मा का हुआ भव्य स्वागत



कुर्था विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक पप्पू वर्मा के दिल्ली आगमन पर उनका आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा, सुशील कुमार, दीपक कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम में सर गंगा राम हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विभु आनंद, डॉ. अविनाश पांडे एवं समाजसेवी विकास अरोड़ा ने भी सहभागिता की।

भेंट के दौरान सामाजिक सरोकारों, स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। माननीय विधायक पप्पू वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के साथ समन्वय बनाकर विकास की दिशा में कार्य करना उनकी प्राथमिकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें