Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

रविवार, 29 मार्च 2026

दिल्ली में कृषिवाहा संघ का भव्य आयोजन, एकता और संगठन की मिसाल बना कार्यक्रम

 दिनांक: 29 मार्च 2026

स्थान: बाल भवन, नई दिल्ली


आज दिनांक 29 मार्च 2026 को कृषिवाहा संघ द्वारा बाल भवन, दिल्ली में एक भव्य एवं सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि वाह संघ के सभी पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की सफलता में आयोजनकर्ता शिवपूजन कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष कैलाश बाबू कुशवाहा, बीके सिंह, सियाराम कुशवाहा, मार्शल, सुजीत एवं पवन का विशेष योगदान रहा। इन सभी ने दिसंबर माह से ही घर-घर जाकर कृषिवाहा कैलेंडर वितरित कर लोगों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया।


अपने संबोधन में कैलाश बाबू कुशवाहा ने संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी अलग-अलग राज्यों से आकर दिल्ली में निवास कर रहे हैं। यहाँ हमारे बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार की व्यवस्था तो हो गई है, लेकिन विवाह एवं सामाजिक आयोजनों के लिए हमें अपने गांवों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में यह संगठन हमें एक मंच प्रदान करता है, जहाँ हम अपने समाज को संगठित कर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े हो सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन को और मजबूत एवं विस्तारित करने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अन्य समाज के गणमान्य व्यक्ति जैसे सतीश सिंह कोहली एवं राम सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी महिलाओं का माला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही कृषि वाह परिवार के सभी उपस्थित सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में एकता एवं सम्मान का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।अंत में यह घोषणा की गई कि वर्ष 2027 में मार्च माह की अंतिम तिथि को पुनः कृषि वाह संघ का महाकुंभ और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏