नई दिल्ली, 23 मई 2026।
राजधानी दिल्ली स्थित अणुव्रत भवन, डीडीयू मार्ग में श्री रजनीश शर्मा एवं श्रीमती चंपा कुमारी के वैवाहिक जीवन की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित “काव्य संगोष्ठी एवं वैवाहिक मिलन समारोह” में सामाजिक, साहित्यिक एवं शिक्षाविद गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान राकेश यादव, नेशनल बुक ट्रस्ट के जॉइंट डायरेक्टर, डॉ आलोक कुमार मिश्रा, भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त सचिव, एवं डॉ संजय कान्त प्रसाद द्वारा समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को समर्पित रहा।
इस अवसर पर संजय भाई ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “जितेन्द्र कुशवाहा सामाजिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे हैं, जो समाज एवं गांव के लिए गौरव की बात है। उनके द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य प्रेरणादायक हैं।”
कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा एवं जनजागरण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। अतिथियों ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए साहित्य, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
इस कार्यक्रम में कन्हैयालाल गुप्ता, डॉ रंजीत कुमार, अनूप मौर्य, हरिश्चंद्र शर्मा, विभा संजय, शशि कला कौशिक सहित अनेक गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
समारोह के उपरांत बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा एवं लौंगलता का विशेष आतिथ्य भी कराया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें