नई दिल्ली।मौर्य फ्रेंड्स ग्रुप फाउंडेशन के संस्थापक ने कहा है कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। समाज तभी मजबूत और विकसित बन सकता है जब हर व्यक्ति अपने आसपास के लोगों की समस्याओं को समझते हुए सहयोग और जागरूकता की भावना के साथ आगे आए।
उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सम्मान, युवा सशक्तिकरण, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे विषयों पर समाज को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। केवल सरकार के भरोसे समाज का संपूर्ण विकास संभव नहीं है, बल्कि हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सामाजिक दायित्व केवल दान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक करना, सही दिशा दिखाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
लगातार सामाजिक जागरूकता, शिक्षा सहायता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंद परिवारों की मदद जैसे कार्यों के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज में भाईचारा, मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
दिनेश मौर्य ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि युवा वर्ग समाज परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा सकारात्मक सोच और सेवा भावना के साथ आगे आएं तो देश और समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने सामाजिक कर्तव्यों को भी समझना चाहिए और एक बेहतर समाज निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें