आदि लीला फाउंडेशन के द्वारा दिल्ली स्थित आंध्र भवन में महान अभिनेता, जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री पद्मश्री डॉ. एन.टी. रामा राव गरु की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं डॉ. एन.टी. रामा राव गरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय विचारक महावीर, बिहारी वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई, मां कौशल्या देवी फाउंडेशन के संस्थापक के.एल. गुप्ता, प्रसिद्ध लेखक डॉ. विजय कुमार प्रसाद, समाजसेवी शशि कला कौशिक, नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के संयुक्त निदेशक राकेश यादव, अनूप मौर्य, अंकुर कुमार झा सहित अनेक बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई समाजसेवियों एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
आदि लीला फाउंडेशन के अध्यक्ष आदि नारायण ने संस्था की लगभग 30 वर्षों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि फाउंडेशन निरंतर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक एकता एवं प्रेरणादायी विचारों से ओतप्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने डॉ. एन.टी. रामा राव गरu के आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, समाजसेवियों एवं उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें