Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

शुक्रवार, 29 मई 2026

अपर्णा सर्व सेवा समिति की अनोखी पहल: “गौ सेवा – गौ माता का सहारा”



नई दिल्ली।सुबोध पंडित  दक्षिणी दिल्ली के भाटी माइंस क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संस्था अपर्णा सर्व सेवा समिति द्वारा गौ सेवा को समर्पित एक प्रेरणादायक अभियान चलाया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू की गई इस विशेष पहल के तहत प्रतिदिन स्थानीय सब्जी विक्रेताओं से बची हुई सब्जियां, हरा चारा एवं अन्य खाद्य सामग्री एकत्रित कर क्षेत्र में घूम रही बेसहारा गौ माताओं को खिलाया जाता है। संस्था का यह प्रयास मानवता, सेवा और करुणा का जीवंत उदाहरण बनता जा रहा है।

इस सेवा कार्य में संस्था के सचिव सुबोध पंडित एवं समाजसेवी अभिषेक लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पिछले लगभग एक वर्ष से संस्था की टीम क्षेत्र में बेसहारा, घायल एवं बीमार गौ माताओं की सेवा में दिन-रात समर्पित भाव से कार्य कर रही है। संस्था के सदस्यों द्वारा अब तक लगभग 50 से अधिक गौ माताओं की जान बचाकर समाज के सामने सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की गई है।

संस्था के कार्यकर्ता प्रतिदिन सुबह और शाम क्षेत्र में घूमकर उन स्थानों की पहचान करते हैं, जहां गौ माताएं भोजन की तलाश में भटकती रहती हैं। इसके बाद टीम द्वारा एकत्रित हरे चारे एवं सब्जियों को व्यवस्थित तरीके से गौ माताओं तक पहुंचाया जाता है। इसके अतिरिक्त यदि किसी घायल या बीमार गौ माता की सूचना मिलती है, तो संस्था के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचकर उनका उपचार करवाने की व्यवस्था करते हैं। कई बार गंभीर स्थिति में गौ माताओं को सुरक्षित गौशाला तक पहुंचाकर उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाती है।

संस्था के पदाधिकारियों का कहना है किगौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशील समाज की पहचान है।उनका मानना है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पशु-पक्षियों एवं बेसहारा जीवों के प्रति दया और सेवा की भावना रखनी चाहिए। इसी सोच के साथ संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का कार्य भी कर रही है।

इस अभियान का प्रभाव अब क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। स्थानीय निवासी एवं युवा वर्ग भी धीरे-धीरे इस सेवा कार्य से जुड़ रहे हैं और संस्था की सराहना कर रहे हैं। कई लोग स्वयं आगे आकर हरा चारा, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग दे रहे हैं।

अपर्णा सर्व सेवा समिति की यह पहल केवल गौ माताओं के जीवन को बचाने का कार्य कर रही है, बल्कि समाज में दया, सेवा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी फैला रही है। संस्था का यह प्रयास आने वाले समय में अन्य सामाजिक संगठनों एवं युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏