Breaking News / सूचना

Loading today's news...

सोमवार, 22 जून 2026

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लाडो सराय में योगाभ्यास कार्यक्रम | जन कल्याण भूमि मुक्ति फाउंडेशन


नई दिल्ली। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जन कल्याण भूमि मुक्ति फाउंडेशन (रजि.) द्वारा चिल्ड्रेन पार्क, लाडो सराय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

संस्था के अध्यक्ष राजेश सेजवाल ने कहा कि “योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। योग करने से ही काया निरोग होती है और मन को शांति मिलती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जी सकता है।”

उन्होंने कहा कि नियमित योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग व्यक्ति को अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन प्रदान करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने एवं अपने परिवार तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। संस्था ने भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मंच संचालन में उत्कृष्ट योगदान पर अमरेश मौर्य को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान अवार्ड-2026

  अमरेश मौर्य नई दिल्ली, 19 जून 2026। राजधानी दिल्ली के राजेन्द्र भवन में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में प्रसिद्ध मंच संचालक अमरेश मौर्य ...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏