Breaking News / सूचना

Loading today's news...

सोमवार, 22 जून 2026

मंच संचालन में उत्कृष्ट योगदान पर अमरेश मौर्य को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान अवार्ड-2026

 

अमरेश मौर्य नई दिल्ली, 19 जून 2026। राजधानी दिल्ली के राजेन्द्र भवन में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में प्रसिद्ध मंच संचालक अमरेश मौर्य को उनके उत्कृष्ट एवं स्मरणीय मंच संचालन के लिए दादा साहब फाल्के सम्मान अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह राजश्री फिल्म प्रोडक्शन एंड एकेडमी तथा भारतीय मानव सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की डायरेक्टर एवं फिल्म, सीरियल जगत की जानी-मानी हस्ती राजश्री वर्मा सहित दिल्ली के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अमरेश मौर्य को शॉल एवं स्मृति चिन्ह (शील्ड) भेंट कर सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान कला, संस्कृति, संस्कार, साहित्य तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को प्रदान किया जाता है। अमरेश मौर्य को यह सम्मान विभिन्न सभाओं, सम्मेलनों, गोष्ठियों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उनके प्रभावशाली, गरिमामय एवं प्रेरणादायी मंच संचालन के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अमरेश मौर्य ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि मंच संचालन केवल कार्यक्रम का संचालन भर नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, सकारात्मक संदेश पहुंचाने और प्रतिभाओं को सम्मान दिलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अमरेश मौर्य के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सम्मान और सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मंच संचालन में उत्कृष्ट योगदान पर अमरेश मौर्य को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान अवार्ड-2026

  अमरेश मौर्य नई दिल्ली, 19 जून 2026। राजधानी दिल्ली के राजेन्द्र भवन में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में प्रसिद्ध मंच संचालक अमरेश मौर्य ...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏