संजय भाई ने कहा कि अब बिहार की जनता केवल वादे नहीं, बल्कि धरातल पर विकास देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े उद्योग स्थापित किए जाएं, युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित किए जाएं तथा रेल और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्योगों की स्थापना के बिना बेरोजगारी और पलायन जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिहार देश की राजनीति का केंद्र बिंदु है और राष्ट्रीय विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों को बिहार के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। बिहार के युवाओं को अपने राज्य में ही सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना समय की मांग है।
संजय भाई ने कहा कि बिहार की जनता अब किसी प्रकार की बहानेबाजी स्वीकार नहीं करेगी। जनता ने विकास के नाम पर विश्वास जताया है और सरकारों को उस विश्वास पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के लिए उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत ढांचे पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
उन्होंने घोषणा की कि बिहार में निवेश कर उद्योग स्थापित करने वाले उद्योगपतियों एवं उद्यमियों को बिहारी वेल्फेयर
सोसाईटी(BWS)) द्वारा सम्मानित किया जाएगा। संस्था ऐसे निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिससे बिहार में निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को गति मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें