Breaking News / सूचना

Loading today's news...

बुधवार, 17 जून 2026

जयपुर में चौधरी ब्रह्म प्रकाश जयंती समारोह, सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व पर उठी आवाज

            

विशेष संवाददाता, जयपुर (राजस्थान), 16 जून 2026। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक महासंघ द्वारा जयपुर में दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री एवं एनयूबीसी (नेशनल यूनियन ऑफ बैकवर्ड क्लासेज) के संस्थापक चौधरी ब्रह्म प्रकाश की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में देशभर से आए सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

समारोह में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. जीया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजपाल मीणा ने की। इस अवसर पर आदिवासी प्रगतिशील संगठन के अध्यक्ष जे. पी. मीणा, भागचंद मीणा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजेन्द्र बंसल, महासंघ के प्रवक्ता सुख लाल टाटू, अमित कैमला सहित अनेक पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने पिछड़े वर्गों, किसानों, श्रमिकों एवं वंचित समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की प्रेरणा देते हैं।

जयपुर में चौधरी ब्रह्म प्रकाश जयंती समारोह के दौरान सामाजिक न्याय एवं प्रतिनिधित्व पर विचार व्यक्त करते हुए पदाधिकारी
कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार तथा आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने वर्तमान समय में एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समाज को उनकी जनसंख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग उठाई। सभी उपस्थित जनों ने चौधरी ब्रह्म प्रकाश के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

संघर्ष में खोया मुसाफ़िर | जीवन संघर्ष और उम्मीद पर भावुक हिंदी कविता | जितेन्द्र कुशवाहा

  संघर्ष_में_खोया_मुसाफ़िर #हिंदी_कविता #जीवन_संघर्ष #प्रेरणादायक_कविता #भावनात्मक_कविता #जितेन्द्र_कुशवाहा #साहित्य #उम्मीद #संघर्ष #कवि ले...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏