फरीदाबाद। संवाददाता।
स्वास्थ्य जागरूकता,
जनसेवा और
लाइफस्टाइल मेडिसिन
के क्षेत्र
में उल्लेखनीय
योगदान देने
वाले प्रख्यात
समाजसेवी एवं
लाइफस्टाइल मेडिसिन
एक्सपर्ट डॉ. आशीष मौर्य को
“Prestigious
Doctor's Award” से सम्मानित
किया गया
है। यह
सम्मान उन्हें
स्वास्थ्य सेवाओं,
सामाजिक कल्याण
तथा जनहित
में किए
गए उत्कृष्ट
कार्यों के
लिए प्रदान
किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान वर्दी वेलनेस फाउंडेशन (Worthy Wellness Foundation) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। संस्था द्वारा जारी प्रमाणपत्र में उल्लेख किया गया है कि डॉ. मौर्य ने स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. आशीष
मौर्य लंबे
समय से
चिकित्सा एवं
सामाजिक सेवा
के क्षेत्र
में सक्रिय
हैं। उनके
नेतृत्व में
अनेक स्वास्थ्य
जागरूकता अभियान,
निःशुल्क चिकित्सा
शिविर, रक्तदान
कार्यक्रम तथा
जनकल्याणकारी गतिविधियों
का आयोजन
किया गया
है। उन्होंने
विशेष रूप
से लाइफस्टाइल
से जुड़ी
बीमारियों की
रोकथाम और
स्वस्थ जीवनशैली
को बढ़ावा
देने के
लिए व्यापक
स्तर पर
कार्य किया
है।
समाजसेवा और
स्वास्थ्य शिक्षा
के क्षेत्र
में उनके
योगदान को
विभिन्न सामाजिक
संगठनों, संस्थाओं
तथा प्रशासनिक
मंचों द्वारा
समय-समय
पर सम्मानित
भी किया
जा चुका
है। डॉ.
मौर्य का
मानना है
कि स्वस्थ
समाज का
निर्माण केवल
उपचार से
नहीं बल्कि
जागरूकता, शिक्षा
और सकारात्मक
जीवनशैली से
संभव है।
इसी सोच
के साथ
वे लगातार
लोगों को
स्वास्थ्य के
प्रति जागरूक
करने का
कार्य कर
रहे हैं।
सम्मान प्राप्त
करने के
बाद डॉ.
आशीष मौर्य
ने अपनी
पूरी टीम,
परिवार, माता-पिता, गुरुजनों
एवं सहयोगियों
के प्रति
आभार व्यक्त
किया। उन्होंने
कहा कि
यह सम्मान
केवल उनका
नहीं बल्कि
उन सभी
लोगों का
है जो
समाज और
मानवता की
सेवा के
लिए समर्पित
भाव से
कार्य कर
रहे हैं।
उन्होंने भविष्य
में भी
स्वास्थ्य जागरूकता,
जनकल्याण और
सामाजिक उत्थान
के लिए
निरंतर कार्य
करते रहने
का संकल्प
दोहराया।
इस उपलब्धि से
उनके शुभचिंतकों,
सहयोगियों और
स्वास्थ्य क्षेत्र
से जुड़े
लोगों में
खुशी का
माहौल है
तथा इसे
समाज सेवा
और स्वास्थ्य
जागरूकता के
क्षेत्र में
एक प्रेरणादायक
उपलब्धि माना
जा रहा
है
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें