शनिवार, 4 जुलाई 2026

कबीर साहब के 628वें प्रकट दिवस पर अनूप मौर्य सम्मानित, सामाजिक सेवा के लिए मिला सम्मान

संवाददाता: मनीष कुमार सिंह नई दिल्ली | सामाजिक जागरूकता टाइम्स  संत कबीर साहब के 628वें प्रकट दिवस के पावन अवसर पर आयोजित एक गरिमामय समारोह में श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था द्वारा समाजसेवी अनूप मौर्य को सामाजिक कार्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बिहारी वेल्फेयर सोसाईटी (BWS) के जनसंपर्क अधिकारी एवं युवा समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा ने अनूप मौर्य को सम्मानित करते हुए कहा कि समाजहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत होता है। उन्होंने कहा कि संत कबीर साहब ने अपने जीवन के माध्यम से मानवता, समानता, भाईचारा, सामाजिक समरसता और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाज सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अनूप मौर्य के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाजसेवियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का समापन संत कबीर साहब के आदर्शों पर चलने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...