Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com
सामाजिक सेवा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामाजिक सेवा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

गौ सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा, हर व्यक्ति को निभानी चाहिए अपनी जिम्मेदारी: अमित कुमार

                               

भाटी माइंस, नई दिल्ली | 28 जुलाई 2026

संवाददाता: अशोक पंडित
सामाजिक जागरूकता टाइम्स

अपर्णा सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अमित कुमार ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च स्वरूप है। उनका मानना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन का कुछ समय बेजुबान पशुओं, विशेषकर गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित करे, तो समाज में संवेदनशीलता, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को नई दिशा मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: प्रकृति सेवा फाउंडेशन ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित किया भव्य प्रतिभा उत्सव, 70 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पिछले लगभग 10 वर्षों से सामाजिक जीवन में सक्रिय अमित कुमार अपनी टीम के साथ गौ सेवा, पशु संरक्षण और जनकल्याण के विभिन्न कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में लोग अक्सर अपने समय का बड़ा हिस्सा अनावश्यक कार्यों में व्यतीत कर देते हैं। यदि उसी समय का एक छोटा सा भाग भी गौ सेवा और पशु कल्याण के लिए दिया जाए, तो यह समाज और राष्ट्र दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

अमित कुमार ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण धरोहर रही हैं। उनकी सेवा करना केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपनी भूख, पीड़ा और आवश्यकताओं को शब्दों में व्यक्त कर सकता है, लेकिन बेजुबान पशु ऐसा नहीं कर पाते। इसलिए उनकी सेवा, सुरक्षा और देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है
 

यह भी पढ़ें : जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर LJP (रामविलास) चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, दिल्ली द्वारा चिराग पासवान को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर समाजसेवी सुबोध पंडित ने कहा कि समाज सेवा तभी सार्थक होती है, जब उसमें मानव के साथ-साथ प्रकृति और पशुओं के प्रति भी समान संवेदनशीलता हो। उन्होंने युवाओं से गौ संरक्षण, पशु सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित के अभियानों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी यदि सेवा और करुणा की भावना को अपनाएगी, तो एक मजबूत और संवेदनशील समाज का निर्माण संभव होगा।

अपर्णा सर्व सेवा समिति वर्षों से सामाजिक जागरूकता, गौ संरक्षण, पशु सेवा और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। समिति का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। संस्था समय-समय पर लोगों को पशु संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाती है।

सामाजिक जागरूकता टाइम्स ने अमित कुमार और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। गौ सेवा और बेजुबान पशुओं के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले लोगों को सामाजिक सहयोग और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है, ताकि सेवा की यह भावना अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि अपर्णा सर्व सेवा समिति भविष्य में भी गौ सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

शनिवार, 4 जुलाई 2026

कबीर साहब के 628वें प्रकट दिवस पर अनूप मौर्य सम्मानित, सामाजिक सेवा के लिए मिला सम्मान

संवाददाता: मनीष कुमार सिंह नई दिल्ली | सामाजिक जागरूकता टाइम्स  संत कबीर साहब के 628वें प्रकट दिवस के पावन अवसर पर आयोजित एक गरिमामय समारोह में श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था द्वारा समाजसेवी अनूप मौर्य को सामाजिक कार्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बिहारी वेल्फेयर सोसाईटी (BWS) के जनसंपर्क अधिकारी एवं युवा समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा ने अनूप मौर्य को सम्मानित करते हुए कहा कि समाजहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत होता है। उन्होंने कहा कि संत कबीर साहब ने अपने जीवन के माध्यम से मानवता, समानता, भाईचारा, सामाजिक समरसता और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाज सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अनूप मौर्य के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाजसेवियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का समापन संत कबीर साहब के आदर्शों पर चलने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

सोमवार, 29 जून 2026

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारी, संचालन समिति गठन पर चर्चा

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के केंद्रीय कार्यालय, नॉर्थ एवेन्यू 71 में चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 5 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में शिविर के सुचारू संचालन, चिकित्सा व्यवस्था, लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से संचालन समिति के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एकमत होकर इस जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश के डॉ. विभु आनंद ने कहा कि आज के समय में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई लोग नियमित स्वास्थ्य जांच एवं बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक नहीं रहते, जिसके कारण छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती हैं। इसी उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय सलाह एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता एक महत्वपूर्ण पहल है। इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में जितेंद्र कुशवाहा, विकास अरोड़ा, विशाल कुमार सेठ, रामावतार चौपाल, बसंत ठाकुर, मिंटू कुमार, अनिल पासवान एवं दयानंद पासवान सहित चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर 5 जुलाई को होने वाले स्वास्थ्य शिविर को सफल एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया।

 

संवाददाता – जितेन्द्र कुशवाहा
सामाजिक जागरूकता टाइम्स


उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏