सोमवार, 6 जुलाई 2026

अपनी जनता पार्टी के प्रदेश सचिव स्वर्गीय प्रेमचंद मौर्य को भावभीनी श्रद्धांजलि, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

   

ई. केडी मौर्य मेहनौन (गोण्डा)। अपनी जनता पार्टी के प्रदेश सचिव स्वर्गीय प्रेमचंद मौर्य की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र  उत्कर्ष मौर्य 'अशोक', राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीराम मौर्य, गोण्डा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, राजेश गौतम, मिठाईलाल गौतम, संदीप यादव, अरमान, जुनैद सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय प्रेमचंद मौर्य के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ई. केडी मौर्य, 295 मेहनौन विधानसभा प्रभारी एवं भावी प्रत्याशी, ने कहा कि स्वर्गीय प्रेमचंद मौर्य एक समर्पित समाजसेवी, कर्मठ संगठनकर्ता और जनता के हितों के लिए सदैव संघर्ष करने वाले नेता थे। उनका निधन अपनी जनता पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

कार्यक्रम के अंत में ई. केडी मौर्य ने तथागत बुद्ध से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

श्रद्धांजलि सभा का समापन दो मिनट का मौन रखकर तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ किया गया।


🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...