मेहनौन (गोंडा), 15 जुलाई। अपनी जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 295 मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में कार्यकारिणी एवं पंचरन सेक्टर का गठन किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नए दायित्वों की घोषणा की गई तथा प्रत्येक बूथ पर 20 सक्रिय सदस्यों का गठन करने का संकल्प लिया गया।
गठन के दौरान पंकज शर्मा को मेहनौन विधानसभा सचिव, अरमान को विधानसभा सचिव, संदीप यादव को विधानसभा सदस्य, पवन विश्वकर्मा को पंचरन सेक्टर प्रभारी, शोभित मौर्य को पंचरन सेक्टर अध्यक्ष, कृष्ण कुमार सोनकर को सेक्टर महासचिव, शिवराज वर्मा को कर्मडीह खुर्द बूथ अध्यक्ष तथा हनुमंत मौर्य को बूथ महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर 20 सक्रिय सदस्यों का मनोनयन करने का निर्णय लिया गया, जिससे संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाया जा सके।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि पार्टी का "हर बूथ 20 यूथ" अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक पंचायत और बूथ पर युवाओं एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर मजबूत टीम तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और सामाजिक न्याय की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा अपनी जनता पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें