बैठक के दौरान पटना महानगर महासचिव संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में पटना सिटी निवासी रामचंद्र मेहता, राजू कुमार, पूनम गुप्ता एवं अमित नारायण ने भारतीय लोकमंच पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी नव-सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें संगठन की विचारधारा से अवगत कराया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुणाल सिकंद ने नव-सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय लोकमंच पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक विस्तार करना नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर एक मजबूत, सक्रिय, जवाबदेह एवं जनसेवी संगठन का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुँच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कुणाल सिकंद ने कहा कि भारतीय लोकमंच पार्टी महान समाजवादी नेता, लोकमंच के संस्थापक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद परम आदरणीय अमर सिंह के विचारों एवं सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भारतीय लोकमंच पार्टी जनभागीदारी के माध्यम से एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क गतिविधियों तथा विभिन्न जिलों में संगठन के विस्तार की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साधु शरण पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र कुमार पासवान, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार बॉबी, छात्र प्रदेश संगठन सचिव सह सारण प्रभारी प्रिन्स कुमार सिंह, वैशाली जिला संयोजक अजय राय, दरभंगा जिला संयोजक आलोक कुमार, सारण जिला संयोजक राहुल प्रसाद, पटना महानगर संयोजक शंभू मेहता, महानगर महासचिव संतोष कुमार सिंह, छात्र नेत्री प्रकाम्या श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, गौतम कुमार शाह, मूनटून कुमार, मो. अफसर अंसारी, अधिवक्ता राहुल कुमार सिन्हा, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव-सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि सदस्यता अभियान और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से भारतीय लोकमंच पार्टी आने वाले समय में जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगी।
रिपोर्ट: जितेंद्र कुशवाहा
प्रकाशन तिथि: 15 जुलाई 2026 पटना | सामाजिक जागरूकता टाइम्स



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें