यह सम्मान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चिकित्सा प्रकोष्ठ, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. बिभू आनंद द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बिभू आनंद ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना संगठन की प्राथमिकता है तथा जनसेवा में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. काशिफ अली ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण एवं निष्ठा से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने इस सम्मान के लिए डॉ. बिभू आनंद, चिकित्सा प्रकोष्ठ तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चिकित्सा प्रकोष्ठ, दिल्ली प्रदेश ने भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता, निःशुल्क चिकित्सा शिविरों एवं जनकल्याण से जुड़े अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। उपस्थित लोगों ने इस पहल को समाजहित में एक प्रेरणादायक प्रयास बताया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें