Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने बीपीएससी सफल अभ्यर्थियों अविनाश कुशवाहा और आँचल राज को दी बधाई, बने एसडीएम और डीएसपी

 

अरवल। कुर्था विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। क्षेत्र के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। अरवल प्रखंड के प्रसादी इंग्लिश निवासी अशोक कुशवाहा के सुपुत्र अविनाश कुशवाहा ने बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर एसडीएम पद पर चयनित होकर अपने परिवार, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर कुर्था विधानसभा के माननीय विधायक पप्पू वर्मा ने जिला अध्यक्ष जी के साथ अविनाश कुशवाहा के आवास पर पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विधायक पप्पू वर्मा ने कहा कि अविनाश कुशवाहा की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धि कुर्था विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

वहीं अरवल जिला अंतर्गत माली पंचायत के मिल्की निवासी प्रभात कुशवाहा की सुपुत्री आँचल राज ने भी बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डीएसपी पद पर चयनित होकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विधायक पप्पू वर्मा ने उनके आवास पर पहुँचकर आँचल राज को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


उन्होंने कहा कि बेटियों की यह सफलता पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। आँचल राज की उपलब्धि यह संदेश देती है कि बेटियां भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकती हैं।

माननीय विधायक पप्पू वर्मा ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा करें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।

क्षेत्रवासियों में दोनों युवाओं की सफलता को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है। लोगों ने भी दोनों परिवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏