नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP (R)] द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उत्कृष्ट सहयोग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान के लिए वरिष्ठ समाजसेवी एवं सामाजिक जागरूकता टाइम्स के संपादक जितेंद्र कुशवाहा को प्रख्यात चिकित्सक डॉ. बिभू आनंद द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. बिभू आनंद ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। ऐसे जनहितकारी अभियानों को सफल बनाने में समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने जितेंद्र कुशवाहा के सामाजिक सरोकारों, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों में उनके सक्रिय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सम्मान बताते हुए भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा जनकल्याण से जुड़े अभियानों में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में चिकित्सक, समाजसेवी, पार्टी पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श और दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें