रिपोर्टर : सिकंदर कुमार कुशवाहा
स्थान : नई दिल्ली
दिनांक : 09 जुलाई 2026
जनता दल (यूनाईटेड) दिल्ली प्रदेश ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए रोहिणी विधानसभा के सेक्टर-11 में अपने नए क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय की स्थापना विकास श्रीवास्तव द्वारा की गई, जबकि उद्घाटन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।
👉 यह भी पढ़ें: भाटी वार्ड में जनसमस्या समाधान शिविर की खबर
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र नहीं होगा, बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान, जनसंपर्क को मजबूत करने तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष कमलेश राय, प्रदेश प्रधान महासचिव राहुल कुमार, प्रदेश महासचिव कमलेश्वर पटेल, धीरेन्द्र प्रसाद, राजेश कुमार, सोहन लाल एवं एल. के. झा, प्रदेश सचिव एस. एन. ठाकुर, किशोर एवं सुनील कुमार, मीडिया प्रकोष्ठ के महासचिव सुधीर गुप्ता तथा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अनिल झा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने तथा विकसित दिल्ली के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
👉 यह भी पढ़ें: दिल्ली में छठ महापर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग पर आयोजित बैठक
सशक्त संगठन • समर्पित कार्यकर्ता • विकसित दिल्ली
