Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

भाटी माइंस के निगम पार्षद सुंदर सिंह तंवर ने नवनिर्वाचित चेयरमैनों को दी बधाई

रिपोर्ट: जितेंद्र कुशवाहा | प्रकाशित: 16 जुलाई 2026  नई दिल्ली  भाटी माइंस वार्ड के निगम पार्षद सुंदर सिंह तंवर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विभिन्न क्षेत्रों में नवनिर्वाचित चेयरमैनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के 12 में से 10 क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन चुने जाना जनता और पार्षदों द्वारा विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति पर जताए गए विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने विशेष रूप से पुरानी दिल्ली के शहरी-सदर क्षेत्र में 24 वर्षों बाद भाजपा की वापसी तथा उषा शर्मा के चेयरमैन निर्वाचित होने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

सुंदर सिंह तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व तथा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के मार्गदर्शन में राजधानी के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित चेयरमैन अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक और विकसित राजधानी बनाने के लिए नगर निगम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से राजधानी में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

अंत में निगम पार्षद सुंदर सिंह तंवर ने सभी नवनिर्वाचित चेयरमैनों को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल, पारदर्शी एवं जनहितैषी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏