सोमवार, 28 सितंबर 2026

बेटी दिवस पर इंद्रा क्लिनिक का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, करीब 100 महिलाओं की हुई जांच

नई दिल्ली। बेटी दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंद्रा क्लिनिक, रामलीला चौक, छतरपुर, नई दिल्ली द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्लिनिक की संचालक डॉ. रूबी झा की देखरेख में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में करीब 100 महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग करना तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर के दौरान महिलाओं का कंप्लीट बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस किया गया। BIA मशीन के माध्यम से शरीर की संरचना से जुड़े विभिन्न मानकों की जांच की गई।

इसके अलावा हीमोग्लोबिन (Hb) अनुमान के लिए रक्त जांच, डायबिटीज स्क्रीनिंग और ब्लड प्रेशर चेक की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। एंथ्रोपोमेट्रिक माप के अंतर्गत वजन, BMI, बॉडी फैट, मसल मास और बोन मास जैसे स्वास्थ्य मानकों का आकलन किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए डॉ. रूबी झा और उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर इस तरह के जागरूकता एवं जांच शिविर लगातार आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और किसी भी संभावित स्वास्थ्य समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके।

जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि डॉ. रूबी झा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच जैसे प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में भी सहायक होते हैं।

डॉ. रूबी झा ने कहा कि महिलाएं अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों में अपने स्वास्थ्य को पीछे कर देती हैं। इसलिए जरूरी है कि वे नियमित रूप से अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में शामिल महिलाओं ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए इंद्रा क्लिनिक की टीम का आभार व्यक्त किया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

इंद्रा क्लिनिक
📍 रामलीला चौक, छतरपुर, नई दिल्ली
📞 9667929828

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुशवाहा


🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...