सोमवार, 28 सितंबर 2026

राम अकबाल को मेहरौली जिला भाजपा पूर्वांचल मोर्चा में मंत्री की जिम्मेदारी


भाटी माइंस,नई दिल्ली, 28 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी, मेहरौली जिला, दिल्ली प्रदेश द्वारा पूर्वांचल मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 25 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार राम अकबाल को मेहरौली जिला भाजपा पूर्वांचल मोर्चा में मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पत्र में अन्य पदाधिकारियों के साथ राम अकबाल का नाम भी शामिल है।

राम अकबाल को नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी के बाद उनके गांव और क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। समर्थकों और शुभचिंतकों का कहना है कि राम अकबाल के संगठन में सक्रिय होने से क्षेत्र में पूर्वांचल समाज से जुड़े लोगों की भागीदारी और संवाद को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

राम अकबाल की नियुक्ति को लेकर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल समाज की बड़ी संख्या है। ऐसे में संगठन में पूर्वांचल समाज से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से समाज के विभिन्न मुद्दों को संगठन तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

राम अकबाल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, मेहरौली जिला अध्यक्ष रविन्द्र सोलंकी तथा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके अनुरूप संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे।

राम अकबाल की नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुशवाहा

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...