सोमवार, 28 सितंबर 2026

दीपक राठौर बने भाजपा SC मोर्चा महरौली जिला के कोषाध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के महरौली जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति मोर्चा में दीपक राठौर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों ने WhatsApp और सोशल मीडिया के माध्यम से दीपक राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दीपक राठौर ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अनुमति तथा महरौली जिलाध्यक्ष रविन्द्र सोलंकी से विचार-विमर्श के उपरांत, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाजपत राय एवं एससी मोर्चा महरौली जिलाध्यक्ष समीर नावरिया द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाए तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

दीपक राठौर ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिले स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन से उन्हें सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

दीपक राठौर की नियुक्ति पर समाजसेवियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने WhatsApp संदेशों और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुशवाहा
सामाजिक जागरूकता टाइम्स

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...