सोमवार, 14 सितंबर 2026

फतेहपुर बेरी में भादों की दौज पर ऐतिहासिक दंगल, सुन्दर सिंह तंवर ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह

                                

अमित कुमार,फतेहपुर बेरी, नई दिल्ली, 14 सितंबर 2026। भादों की दौज के पावन अवसर पर फतेहपुर बेरी में आयोजित ऐतिहासिक दंगल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं खेलप्रेमियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पहलवानों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया और पारंपरिक कुश्ती की गौरवशाली संस्कृति को जीवंत किया।

यह ऐतिहासिक दंगल लोकप्रिय सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर एवं विधायक करतार सिंह तंवर के साथ आयोजित किया गया। दंगल के दौरान विभिन्न पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला, शारीरिक क्षमता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर सुन्दर सिंह तंवर, निगम पार्षद एवं स्थायी समिति के सदस्य, MCD दिल्ली ने कहा कि दंगल केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी ग्रामीण परंपरा, खेल भावना और पहलवानी की गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक है। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ हमारी पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का भी कार्य करती हैं।

MFG Foundation का ‘युवा एवं परिचय संवाद’, शिक्षा से उद्यमिता तक युवाओं के सशक्तिकरण पर मंथन

उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी पहलवानों तथा कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पहलवानों का उत्साह और मेहनत युवाओं के लिए प्रेरणादायक है तथा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान दंगल देखने पहुंचे लोगों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन में खेल भावना और पारंपरिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।



🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...