कार्यक्रम में जुनैद हसन खान, गुलाम हैदर खान, उस्ताद अदनान खान, गुलाम हसन खान एवं उस्ताद गुलाम अब्बास खान सहित अनेक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं हारमोनियम पर जाकिर धौलपुरी तथा तबले पर रोमान खान एवं आजम अली ने संगत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी (BWS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई, महासचिव डॉ. रंजीत कुमार, सचिव संतोष शर्मा तथा जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएसकेएम पब्लिक स्कूल एवं धैवत आरम्भ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने सभी कलाकारों, आयोजकों एवं उपस्थित संगीत प्रेमियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में कला और संस्कृति के प्रति सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन कलाकारों के सम्मान, धन्यवाद ज्ञापन एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत को आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
रिपोर्ट: जितेंद्र कुशवाहा, नई दिल्ली
सामाजिक जागरूकता टाइम्स ब्यूरो

