सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

नरेला में कुशवाहा समाज दिल्ली का भव्य सम्मान समारोह एवं सामाजिक विचार गोष्ठी संपन्न


नई दिल्ली। कुशवाहा समाज दिल्ली के तत्वावधान में नरेला क्षेत्र द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं सामाजिक विचार गोष्ठी का आयोजन अत्यंत भव्य एवं सफल रहा। कार्यक्रम में कुशवाहा समाज दिल्ली के प्रधान संरक्षक महेंद्र सिंह कुशवाहा, धम्मचार्य करुणाशील रोशन, दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर आलोक मौर्य, प्रभारी इंजीनियर राजेश कुशवाहा, संगठन मंत्री अमरेश मौर्य, प्रधान महासचिव बसंत कुमार भगत, उपाध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विजय कुशवाहा, पश्चिमी दिल्ली अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, महासचिव विष्णु देव कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, व्यापारिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, महासचिव सुरेश कुशवाहा, सोनिया विहार अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, नोएडा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी कुशवाहा, अखिल भारतीय मौर्य महासंघ के महासचिव हरे राम मौर्य, कोषाध्यक्ष आर.डी. मौर्य, सुनीता कुशवाहा तथा संसार सिंह कुशवाहा सहित दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों समाजबंधुओं, मातृशक्ति एवं युवा साथियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन, समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान, सामाजिक एकता पर विचार-विमर्श तथा संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित अतिथियों ने समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर बल दिया।

आयोजन की सफलता पर नरेला क्षेत्र के अध्यक्ष रामजी कुशवाहा एवं उनकी समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद दिया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को एक मंच पर जोड़ने के प्रयास की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा प्रदान करते हैं।

कुशवाहा समाज दिल्ली के महासचिव बसंत कुमार भगत ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों से आने वाले समय में और अधिक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुशवाहा

🔴 आज की ताज़ा खबरें
⏳ खबरें लोड हो रही हैं...