Breaking News / सूचना

Loading today's news...
🚨 अपनी खबर, प्रेस विज्ञप्ति, फोटो एवं वीडियो प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें 📲 9891374341 | Email id: samajikjagruktatimes@gmail.com
पूर्वांचल समाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पूर्वांचल समाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 29 जून 2026

छठ महापर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित कराने की मांग तेज, 45 दिन पहले सरकारी व्यवस्था घोषित करने की मांग

नई दिल्ली, 28 जून 2026:जय छठी मईया!

छठ महापर्व समन्वय मंच द्वारा छठ महापर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करवाने की राष्ट्रव्यापी मांग को लेकर जिला स्तर पर बैठकें शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में पश्चिमी दिल्ली जिला के प्रभारी आमोद कुमार के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र की विभिन्न छठ पूजा समितियों से जुड़े मुद्दों, वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार तथा छठ महापर्व के बेहतर एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जुलाई माह के अंत तक पश्चिमी दिल्ली जिला के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 7 से 11 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा। साथ ही सभी वार्डों में 5 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी। पूर्वांचल समाज के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित लोगों को संगठन में संरक्षक की भूमिका में जोड़ने का भी निर्णय लिया गया। आगामी सितंबर माह में आयोजित होने वाले "छठ सेनानी सम्मान समारोह" में जिले की सभी छठ पूजा समितियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से छठ महापर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने, दिल्ली में छठ महापर्व आयोग के गठन, यमुना नदी में वर्ष 2019 से पूर्व की भांति पुनः छठ पूजा आयोजन की अनुमति एवं व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही मंच ने मांग रखी कि छठ महापर्व की सरकारी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की घोषणा कम से कम 45 दिन पहले की जाए, ताकि छठ व्रतियों, पूजा समितियों और श्रद्धालुओं को समय पर सुविधा, घाट व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी मिल सके।

जिला प्रभारी आमोद कुमार ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को पहले से ठोस योजना बनानी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित कराने की मांग पूरी होने तक संगठन का अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि मंच छठ व्रतियों, पूजा समितियों और समाज के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा और हर स्तर पर लोगों को जागरूक करेगा।

बैठक में राष्ट्रीय संयोजक रजनीश झा, समिति संपर्क प्रमुख नीरज मेहता, कार्यालय प्रभारी चंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी आमोद कुमार, सह जिला प्रभारी राजेंद्र ओझा, संतोष यादव, सरोज ठाकुर, हरि प्रकाश पाण्डेय, मनीष सिंह, धनंजय यादव, रामबाबू पासवान, शिवचरण भारद्वाज, नीरा पाण्डेय, ज्योति पटेल, अर्जुन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन विस्तार, छठ घाटों की व्यवस्था, यमुना घाट पर पूजा आयोजन, सरकारी सुविधाओं की समयपूर्व घोषणा तथा छठ महापर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित कराने के अभियान को मजबूत करने का संकल्प लिया।

संवाददाता : जितेंद्र कुशवाहा दिनांक : 28 जून 2026स्थान : नई दिल्ली


उपेन्द्र कुशवाहा को ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद’ बुकलेट भेंट, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा को एडवोकेट हेमंत कुमार मौर्य द्वारा ‘प्रबुद्ध राष्ट्रवाद – भारत की असली पहचान’ बुकलेट भेंट करते हुए एनडीए के कद्दावर नेता ए...

प्रिय पाठकों, आपका स्वागत है।

🙏 पढ़ने के लिए धन्यवाद। सामाजिक जागरूकता टाइम्स के साथ जुड़े रहें।🙏