बुधवार, 31 दिसंबर 2025

चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश की वर्ष 2025 की अंतिम बैठक संपन्न


 संतोष कुमार पासवान, नई दिल्ली

 दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, दिल्ली प्रदेश की वर्ष 2025 की अंतिम महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान वर्ष 2026 में आयोजित किए जाने वाले कई अहम कार्यक्रमों और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सरोकार, जनहित से जुड़े अभियानों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर रणनीतिक विचार-विमर्श हुआ। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पार्टी प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

इस बैठक में डॉ विभु आनंद,डॉ. अविनाश कुमार, अधिवक्ता नेमत तौहीद , अधिवक्ता रियाज़ अंसारी, संतोष कुमार, रामावतार चौपाल,मो. इस्राफील, मो. हैदर, सूरज कुमार, अमित कुमार पासवान, बसंत कुमार ठाकुर,   मो. तम्मना,  आदि समेत कई प्रमुख सदस्यों की सहभागिता रही।

बैठक का समापन सकारात्मक ऊर्जा और संगठन को नई दिशा देने के संकल्प के साथ किया गया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे का आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्ष में जनसेवा के कार्यों को और व्यापक रूप देने का संकल्प दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें